WIFE SWAPPING: रेल कर्मचारी के खिलाफ उसी की पत्नी ने FIR दर्ज कराई - GWALIOR NEWS

ग्वालियर
। पुलिस थाना गिरवाई में एक नर्स ने अपने दूसरे पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला नर्स का दूसरा पति रेलवे कर्मचारी है एवं मुंबई में पदस्थ है। महिला नर्स का आरोप है कि उसका पति उसे वाइफ स्वैपिंग के लिए मुंबई ले जाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में कुछ वाइफ स्वैपिंग क्लब और ग्रुप है जहां लोग अपनी पत्नियों के साथ जाते हैं और फिर किसी और की पत्नी के साथ रात बिताते हैं जबकि उनकी पत्नी किसी और के साथ दूसरे कमरे में होती है।

पहले पति से तलाक लेकर 2500000 रुपए स्थाई भरण पोषण लिया था

गिरवाई निवासी शिकायतकर्ता महिला पेशे से नर्स है। उसका साल 2019 में पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद महिला को स्थायी भरण पोषण के लिए 25 लाख रुपए व 5 लाख रुपए के जेवरात मिले। तलाक के बाद महिला ने दतिया के रहने वाले रेलवे कर्मचारी विनोद बघेल से शादी कर ली। विनोद बघेल वर्तमान में मुंबई में पदस्थ है। 

मात्र 20 दिन की मुलाकात में शादी कर ली

जनवरी 2020 में उसने महिला को सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे महिला ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वह उसे रास्ते में मिला। विनोद ने कहा कि वह उसके बारे में सारी स्थिति जानता है और शादी करना चाहता है। उसने अपने परिजन को महिला के घर भेजा। महिला का परिवार भी उसकी शादी करना चाहते थे। इस पर दोनों परिवार में सहमति के बाद 26 जनवरी 2020 को दोनों की शादी हो गई।

शादी से पहले संबंध बनाए, शादी के बाद गलत तरीके से शोषण किया

महिला ने शिकायत में बताया है कि शादी पक्की होने के बाद ही विनोद ने उसके साथ गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर भी नहीं माना। इसके बाद जब शादी हो गई तो 20 दिन साथ में रहा। तब भी वह गलत तरीके से शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद यहां गिरवाई में महिला के पहले पति से भरण पोषण का मिला पैसा लेकर मकान खरीद लिया। इसका बाद में पता लगा कि मकान लोन पर लिया है और अब बैंक वाले परेशान कर रहे हैं।

लॉकडाउन में पति मुंबई से वापस नहीं आया

हद तो तब हो गई जब शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और पति लौटकर घर नहीं आया। इसके बाद महिला ससुराल से मायके आ गई। अभी कुछ दिन पहले पति आया तो बोला कि मेरे साथ मुम्बई चलना है। महिला ने कहा कि पहले तो आप कहते थे ग्वालियर ट्रांसफर ले रहे हो। 

लौट कर आए तो पत्नी को वाइफ स्वैपिंग के बारे में बताया

इस पर रेलवे कर्मचारी पति ने कहा कि मुम्बई में उसने एक ग्रुप ज्वाइन कर रखा है। यह ग्रुप वीकेंड पर पार्टी करता है। इस ग्रुप में लाइफ पार्टनर को बदलकर सभी एन्जॉय करते हैं, इसीलिए तुमको वहां ले जा रहा हूं। जब महिला नहीं मानी तो आरोपी विनोद ने उसे पीटा और छोड़ दिया। इसके बाद बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !