JABALPUR: छात्र की हत्या का प्रयास, सिगरेट के लिए हुआ विवाद - MP NEWS

0
जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने से रोकने पर कॉलेज छात्र के साथ क्षेत्र के युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली टीआइ अनिल गुप्ता ने बताया कि हरदौल मंदिर के पीछे महात्मा गांधी वार्ड निवासी सारांश उर्फ मोंटी वर्मा (19) कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र है। उसके घर के सामने क्षेत्र में रहने वाले नानू सेन अपने साथी नमन हर्ष बेन, छोटे सौरभ ठाकुर, शिवम ठाकुर, अमन श्रीवास, अंश केशरवानी के साथ रोज उसके घर के सामने खड़े होकर सिगरेट और हुक्का पीते है। 

3 फरवरी की शाम भी नानू सेन अपने साथियों के साथ सिगरेट पी रहा था। जब सारांश ने मना किया, तो सभी ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस बात पर सारांश ने शिवम को थप्पड़ मार दिया था। इस बात पर सभी उसे धमकाते हुए चले गए थे। 5 फरवरी की रात लगभग 8.45 बजे वह जिम से वापस मोपेड से घर जा रहा था। तभी रास्ते में नानू सेन और उसके साथी छोटे सौरभ ठाकुर, शिवम ठाकुर उसकी मोपेड के सामने खड़े हो गए। जैसे ही उसने वाहन रोका, तभी नानू ने उस दिन थप्पड़ मारने की बात पर विवाद करते हुए गालीगलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। 

जब सारांश ने विरोध किया, तो तीनों ने उसके साथ लाठी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल होकर सारांश सड़क पर गिरा, जिसके बाद आरोपितों ने पत्थर और लाठी मारकर उसकी मोपेड में तोड़फोड़ कर दी। तभी सारांश के दोस्त वहां पहुंच गए, तो आरोपित धमकाते हुए भाग गए। हमले में सारांश को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!