भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज
कोरोनावायरस संक्रमण की समीक्षा करने के बाद मध्य प्रदेश की सात करोड़ जनता से
विनम्र अपील करते हुए कहा कि मैं और मेरी सरकार किसी भी प्रकार का सख्त कदम उठाना
नहीं चाहती परंतु यदि सबने फेस मास्क नहीं लगाया और गाइडलाइन के लिए एक दूसरे को
नहीं टोका तो परिस्थितियां विषम हो सकती हैं और ऐसी स्थिति में सरकार को सख्त कदम
उठाने पड़ेंगे।
मध्य प्रदेश के लोग महाराष्ट्र जाने से बचें: शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश की आम जनता
से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सके मध्य प्रदेश के लोग महाराष्ट्र जाने
से बचें। जब तक महाराष्ट्र में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक महाराष्ट्र की
यात्राएं टाल दें। मुख्यमंत्री ने उन मजदूरों से भी अपने गांव में रहने की अपील
की है जो रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अप डाउन करते रहते
हैं।
जनता के सवाल जिनका सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया
क्या मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगेगा: फिलहाल नहीं
क्या मध्य प्रदेश में टोटल लॉकडाउन होगा: यह अंतिम विकल्प है
क्या स्कूल कॉलेज बंद किए जाएंगे: फिलहाल नहीं
क्या मध्यप्रदेश की सीमाएं सील की जाएंगी: अभी नहीं
क्या मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस फिर से गंभीर स्थिति में आ रहा है: हां
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश वीडियो देखें
#COVID19 संक्रमण मध्यप्रदेश में बढ़ रहा है। हमें इसे विकराल रूप धारण करने नहीं देना है। इसे लेकर जनता के नाम सुनिये मेरा संदेश - pic.twitter.com/DxXhVQ8tI1
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 25, 2021
25 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here