BHOPAL में बहू से पीड़ित ससुर ने जहर खाया, मौत - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी बहू से पीड़ित एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। 60 साल के महेंद्र तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र तिवारी के खिलाफ उनकी बहू ने दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया था। जबकि वह अपने पति से नाराज थी।

अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महेन्द्र तिवारी पुत्र तुलसीदास तिवारी (60 साल) कैलाश नगर में रहते थे। वे सब्जी का ठेला लगाते थे। उनके इकलौते बेटे की पत्नी पिछले साल घर छोड़कर चली गई थी। मायके में रहने के दौरान उसने महेन्द्र समेत परिवार के सभी लोगां के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से महेन्द्र तिवारी तनाव में रहने लगे थे। उन्हें हमेशा ही जेल जाने का डर सताता रहता था। इस बात का जिक्र अक्सर ही वे परिवार के लोगों से करते थे। 

कल उनकी अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान लिए जाएंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !