10000 महिलाएं CM HOUSE का घेराव करेंगी, कमलनाथ की प्लानिंग - MP NEWS

भोपाल
। अपनी ही पार्टी में क्षेत्रीय नेताओं के विरोध का सामना कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ एक नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। खुद को मध्य प्रदेश की महिलाओं का भाई बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10000 महिलाएं विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके घर का घेराव करेंगी।

महिला दिवस के दिन मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तैयारी 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के खाते में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस दौरान उनके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन हुए लेकिन 10000 महिलाओं द्वारा उनके घर का घेराव अब तक नहीं हुआ था। कमलनाथ महिला दिवस दिनांक 8 मार्च 2021 को एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी तैयारियां शुरू कर दी।

कमलनाथ का प्रदर्शन सफल हुआ तो राजनीति का चेहरा बदल जाएगा 

8 मार्च 2021 को प्लान किया जा रहा विरोध प्रदर्शन यदि सफल हो गया तो मध्यप्रदेश में राजनीति का चेहरा बदल जाएगा। विधानसभा चुनाव 2018 से लेकर किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन तक हर मौके पर कमलनाथ असफल नजर आए हैं। उनके पीछे कुछ नेता तो नजर आते हैं लेकिन जनता कभी नजर नहीं आई। मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस के पास भले ही रजिस्टर में कितनी भी सदस्य हो तुरंत आज से पहले तक 10000 महिलाओं का सम्मेलन नहीं हुआ है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !