WOW! पानी के 1 बुलबुले के अंदर 783 बुलबुले - guinness book of world record

Updesh Awasthee
लंदन
। ताइवान के एक व्यक्ति चैंग-यू-टै ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। इन्होंने एक बड़े बुलबुले के अंदर 783 बुलबुले 2 मिनट के अंदर फुलाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

गिनीज बुक ने इस शख्स का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले साबुन के एक बुलबुले को बार बाउंस करने या उछालने का रिकॉर्ड बना चुके चैंग ने यह नया रिकॉर्ड 20 सितंबर 2020 को बनाया था। जो अब गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

चैंग -यू - टै ने अपना यह वीडियो फेसबुक पर स्लो मोशन में शेयर किया था। इन्होंने एक बुलबुले के अंदर सबसे अधिक 783 बुलबुले फुलाने का यह रिकॉर्ड महज 2 मिनट में ही बना दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!