व्हाट्सएप ग्रुप को सिगनल ऐप में ट्रांसफर कैसे करें, यहां पढ़िए - TECH TIPS N NEWS

How to transfer whatsapp group to signal app

भारत में इन दोनों लोग व्हाट्सएप को छोड़कर टेलीग्राम और सिगनल ऐप का उपयोग शुरू कर रहे हैं। लोगों ने लंबे समय तक व्हाट्सएप का उपयोग किया है। इस दौरान उन्होंने कुछ ग्रुप भी बनाए। व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने में काफी समय खर्च किया गया है। एक प्रकार से व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की प्रॉपर्टी है और वह इसके लिए जिम्मेदार भी माना जाता है। निश्चित रूप से लोग चाहते हैं कि वह अपने ग्रुप को भी व्हाट्सएप से टेलीग्राम या सिगनल ऐप में ट्रांसफर कर ले। आइए हम आपको बताते हैं कि यह कितना आसान और कैसे संभव है:-

व्हाट्सएप ग्रुप को सिगनल ऐप में ट्रांसफर करने का तरीका 

सबसे पहले सिगनल ऐप डाउनलोड कर ले। 
अपने सिगनल ऐप पर एक नया ग्रुप क्रिएट करें। 
नए ग्रुप का नाम वही रखें जो व्हाट्सएप पर है।
सिगनल ऐप में ग्रुप की सेटिंग के अंदर जाएं। 
यहां आपको Group link का ऑप्शन दिखाई देगा। 
ग्रुप लिंक पर दिए गए टॉगल को ऑन कर दे।
यहां आपको एक ग्रुप लिंक प्राप्त होगा। 
इस लिंक को उस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं। 

इस लिंक को एक्सेस करने वाला कोई भी यूजर एडमिन की परमीशन के बाद ही Signal ग्रुप में चैट कर सकता है। Signal कंपनी ने यह बताया है कि एडमिन किसी भी समय लिंक को बंद कर सकता है। WhatsApp ही नहीं, बल्कि यूजर्स को ऑनबोर्ड लाने के लिए अन्य ऐप्स में भी इस लिंक को शेयर कर पाएंगे।

इसके लिए Signal ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें कंपनी ने कहा था कि बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि अपनी ग्रुप चैट को अन्य ऐप से सिग्नल में कैसे ट्रांसफर करें। ऐसे में यह नया फीचर इसके लिए एक शानदार तरीका है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !