भ्रष्टाचार के आरोपी सहायक संचालक एचबी सिंह सस्पेंड - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी एचबी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने श्री सिंह को स्कॉलरशिप जारी करने के बदले एक छात्र के पिता से ₹25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। श्री सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छात्रवृत्ति (ओवरसीज स्कॉलरशिप) लंबित रखने पर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल के सहायक संचालक एच.बी. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद रहेगा। आयुक्त आदिवासी विकास ने निलंबन आदेश जारी किया।

सहायक संचालक एच.बी. सिंह द्वारा छात्र हेमंत पाटीदार की ओवरसीज स्कॉलरशिप को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। इस संबंध में छात्र के पिता श्री बल्लभ पाटीदार मेहगाँव, धार द्वारा की गई शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा भी कार्रवाई की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!