मैंने मोदी सरकार से बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी: कमलनाथ - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। भारत की राजधानी दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्र में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने आज भोपाल में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में जवाहर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए मैंने मोदी सरकार से बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमारे प्रदेश के किसान तो गुजारे की खेती करते थे और आज भी करते हैं। वे अपनी फसल बेचकर आज भी साल भर का गुजारा करते हैं। आज भी मध्य प्रदेश में 20 प्रतिशत किसानों को ही समर्थन मूल्य का लाभ मिलता है। 

मैंने लड़ाई लड़ी थी जब मैं मुख्यमंत्री था, मेरी सरकार थी कि समर्थन मूल्य में खरीदी की जाये। मोदी जी की सरकार ने कोटा फिक्स किया था कि मध्यप्रदेश इससे ज्यादा नहीं खरीदेगा, यदि खरीदेगा तो वो अपनी जेब से खरीदे। मैंने मोदी सरकार से बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी, यह प्रमाण के रूप में रिकार्ड में आज भी मौजूद है। हमें समर्थन मूल्य से वंचित रखने का काम किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!