वो कौन से पहाड़ हैं जिनका रंग बदलता रहता है, यहां पढ़िए - GK IN HINDI

ज्यादातर लोग सिर्फ यही जानते हैं कि गिरगिट अकेला ऐसा जीव है, जो प्राकृतिक रूप से अपने शरीर का रंग बदल देता है लेकिन इस पृथ्वी पर कुछ पहाड़ भी है जो गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। इनमें से एक तो भारत में ही स्थित है। यह पर्वत शिमला राज्य के किन्नौर जिले में स्थित है। इसे कैलाश पर्वत कहते हैं। सारी दुनिया जानती है कि मौसम के अनुसार इसका रंग बदलता रहता है और इसके रहस्य आज तक कोई ज्ञात नहीं कर पाया है। जिन पहाड़ों की बात हो रही है, वो किसी प्रकाश के परावर्तन के कारण रंग बदलते प्रतीत नहीं होते बल्कि उनके पत्थर का रंग बदलता है। किसी भी कोंण से देखेंगे, इनका रंग वही नजर आएगा। आइए ऐसे ही कुछ पहाड़ों के बारे में जानते हैं:-

आयर्स रॉक: ऑस्ट्रेलिया का लाल पहाड़ जो रंग बदलता है

ऑस्ट्रेलिया के नार्थ में आयर्स रॉक नाम की एक पहाड़ी है। यह दिन और मौसम के अनुसार अपना रंग बदलती है। इसके बारे में सबसे पहले सन 1873 में एक अंग्रेज पर्यटक यात्री डब्लूजी गोसे ने लोगों को बताया था। इसीलिए उनके नाम पर इस पहाड़ी का नाम आयर्स रॉक रखा गया है। यह एक अंडे के आकार की पहाड़ी है। इसकी ऊंचाई 300 टि्वटर गोलाई 7 किलोमीटर और चौड़ाई 2.4 किलोमीटर है। ज्यादातर समय इस पहाड़ी का रंग लाल होता है। 

आइसलैंड की पहाड़ी: कई रंग बदलती है

आइसलैंड के फजलाबक नेचर रिजर्व में एक पहाड़ी है। इस पहाड़ी की खासियत यह है कि मौसम के साथ यह अपना रंग बदल लेती है। हाल ही में इस पहाड़ी की कई तस्वीरें 50 वर्षीय ब्रिटिश फोटोग्राफर एंड्रो लोरिया ने कैद की। इन तस्वीरों में पहाड़ी के कई रंगों को उन्होंने ने दिखाया है। 

अंटार्कटिका के पहाड़ रंग बदल रहे हैं 

सन 2020 में अध्ययन के दौरान पाया गया कि अंटार्कटिका (पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप) क्षेत्र में सदियों पुराने बर्फ के पहाड़ जो प्राकृतिक रूप से सफेद होते हैं, रंग बदल रहे हैं। इन का रंग हरा होता जा रहा है। प्राथमिक तौर पर वैज्ञानिकों का मानना है कि शैवाल की वजह से बर्फीले पहाड़ों का रंग परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है परंतु वैज्ञानिकों का दूसरा वर्ग ऐसा है जो इसे लेकर काफी चिंतित है और उसे लगता है कि पर्यावरण में परिवर्तन के कारण पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ असामान्य हो रहा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !