कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का सारा गुड़ गोबर हो गया: शिवराज के समर्थन में नारे लग गए - BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। कांग्रेस पार्टी के धाकड़ विधायक आरिफ मसूद की समर्थक महिलाओं ने मीडिया के सामने उल्टा नारा लगा दिया। प्लानिंग की गई थी कि एक महिला बोलेगी शिवराज सिंह, बाकी सभी मुर्दाबाद का नारा लगाएंगी परंतु जैसे ही महिला ने शिवराज सिंह बोला, शेष महिलाओं ने जोरदार आवाज में कहा 'हम तुम्हारे साथ हैं'। हिंदी भाषा में ऐसी घटनाक्रमों के लिए कहते हैं 'गुड़ का गोबर होना'। 

महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे विधायक आरिफ मसूद 

कांग्रेस पार्टी के विधायक आरिफ मसूद मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। मामला महिलाओं का था इसलिए उनके साथ उनकी महिला समर्थकों की संख्या ज्यादा थी। इसी दौरान यह घटनाक्रम हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!