BHOPAL: ब्यूटी पार्लर वाली ने लड़की को बेच डाला, 2 लाख में दास्ता पत्नी बना दिया था- MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में 22 दिसंबर को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने रतलाम से बरामद कर लिया है। उसे ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो लाख रुपये में बेच दिया था। मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 27 दिसंबर को शिवनगर निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि 22 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बहन अचानक गायब हो गई है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पता चला कि किशोरी की दोस्ती मोहल्ले में आईना ब्यूटी पार्लर की संचालक सोना से है। सोना ने पूछताछ में बताया कि किशोरी को उसकी बहन अर्जुन नाम के युवक के साथ रतलाम लेकर गई है। 

इस आधार पर पुलिस टीम ने रतलाम जाकर महेश राठौर नाम के व्यक्ति के पास से किशोरी को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी का दो लाख रुपये में महेश राठौर के साथ सौदा किया गया था। पुलिस ने दोनों बहनों और महेश राठौर को मानव तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दाता कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह की तलाश की जा रही है। किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!