BF तो पति से भी बेरहम निकला: भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर रेप किया - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गांधीनगर इलाके में किराए पर रह रही एक परित्यक्ता महिला ने जिस युवक पर विश्वास करके नज़दीकियां बढ़ाएं वह, उसके पति से भी बेरहम निकला। पति ने महिला का बच्चा अपने पास रख कर उसे घर से निकाल दिया था। बॉयफ्रेंड ने बच्चा वापस दिलाने का वादा किया और रेप करने लगा। 

GWALIOR: पति ने बच्चा छीना, BF ने बच्चा दिलाने के बदले आबरू छीनी

घटना गांधी नगर पड़ाव की है। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। सोमवार को महिला पड़ाव थाना पहुंची और पूरी बात बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिवपुरी निवासी एक 24 वर्षीय महिला की शादी करीब पांच साल पहले ग्वालियर में हुई थी। उसका एक बच्चा भी हैं। पर कुछ समय पहले पति ने झगड़े के बाद महिला को घर से निकाल दिया। 

महिला को घर से निकालने के बाद बच्चे को अपने पास ही रख लिया। इसके बाद से महिला गांधी नगर में किराए पर रह रही थी। इसी बीच उसकी दोस्ती कृष्णा उर्फ जीतू कुशवाह से हुई। दोस्ती होने के बाद एक दिन महिला उदास बैठी थी तो कृष्णा उसके घर पहुंचा और उदासी का कारण पूछा। इस पर महिला ने पति द्वारा बच्चा छीन कर घर से निकाले जाने की बात बताई। इसका पता चलते ही कृष्णा ने उसकी मदद कर बच्चा को वापस दिलाने का आश्वासन दिया। महिला जीतू पर विश्वास करने लगी थी। अभी बीते सप्ताह जीतू उसके घर पहुंचा और उसे धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। जब महिला रोने लगी और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकाया कि वह पुलिस के पास जाएगी तो वह उसे बदनाम कर देगा।

महिला इतने दिन तक इसलिए चुप रही कि उसे डर था कि यदि वह बदनाम हो गई तो पति उसे वापस घर में नहीं रखेगा। साथ ही बच्चा भी नहीं मिलेगा। पर आरोपी जब दूसरी बार उसके साथ दुष्कर्म करने पहुंचा तो पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !