मध्य प्रदेश के 50 जिलों में शीतलहर, पढ़िए कब कम होगा ठंडी हवाओं का कहर - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। कश्मीर की ठंडी हवाओं का आतंक मध्य प्रदेश के 52 में से 50 जिलों में दिखाई दे रहा है। नरसिंहपुर और सिवनी को छोड़कर पूरा मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। गणतंत्र दिवस की रात से शुरू हुई शीतलहर लगातार जारी है। सभी इलाकों का तापमान लगभग 10 डिग्री नीचे जा चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 फरवरी तक ऐसे ही हालात रहेंगे।

मध्य प्रदेश के 52 में से 50 जिलों में शीतलहर

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के चलते सर्द हवाएं चलने लगी और राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में फिर से शीतलहर शुरू हो गई। गणतंत्र दिवस की रात से शुरू हुई पारे में गिरावट के चलते राजधानी भोपाल में भी इस सीजन में पहली बार शीतलहर चली। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार भोपाल में पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में 5.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। केवल भोपाल ही नहीं, नरसिंहपुर और सिवनी को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अचानक बदले मौसम का कारण कश्मीर घाटी में हुई रेकॉर्ड बर्फबारी है। करीब 14 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं जिसके चलते बुधवार को 14 जिलों में कोल्ड डे रहा। सर्द हवाएं अगले 5-6 दिन तक चलती रहेंगी जिससे ठंड का माहौल बना रहेगा। डॉक्टरों ने आम नागरिकों को चेतावनी दिया कि यदि बहुत जरूरी ना हो तो घरों से ना निकले। ऐसी यात्राएं जो आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं है, जंगल का मैदानी इलाकों में ना जाएं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !