स्कूल आने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से फेस मास्क दिए जा रहे हैं - NATIONAL NEWS

नई दिल्ली।
अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर,2020 में 60,000 मास्क खरीदे गए थे, जिसकी आपूर्ति KVIC ने की थी। यह फेस मास्क 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खरीदे गए एवं उन्हें वितरित किए गए। सरकार को इसकी अच्छी प्रतिक्रिया मिल गई इसलिए खरीदी का दूसरा आर्डर दिया गया है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश पहला राज्य है जिसने छात्रों को वितरित किए जाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में खादी के मास्क खरीदे हैं। खादी मास्क के लिए 17 दिसम्बर, 2020 को दूसरा आर्डर जारी किया गया। 

स्कूली बच्चों के फेस मास्क पर तिरंगा होगा

KVIC, अरुणाचल प्रदेश सरकार को दो परतों में बना तिरंगा मास्क उपलब्ध कराएगी। मास्क पर तिरंगे के रंगों का उपयोग करने के पीछे उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करना है। केवीआईसी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति 27 दिसम्बर से पहले ही हो जाए। 

KVIC द्वारा बनाए गए खादी के मास्क की खास बात

KVIC मास्क बनाने के लिए दोहरे बुने धागों का इस्तेमाल करता है जिससे यह 70% नमी भीतर ही रोकने और हवा के सहज आने-जाने में सक्षम होता है। यह मास्क त्वचा के अनुकूल होते हैं और इनका लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। खादी के सूती मास्क धुले जा सकते हैं, पुनः इस्तेमाल योग्य हैं और इनका जैविक निपटान किया जा सकता है। आम जनता के अलावा राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, विभिन्न राज्य सरकारों और केन्द्रीय मंत्रालयों तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में इसी मास्क का का उपयोग किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !