MBA छात्रा का शव फांसी पर मिला, पड़ोसी लड़का उसका मोबाइल लेकर फरार - INDORE NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
मप्र के इंदौर शहर में साखेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत साटन पार्क कालोनी में MBA की 21 वर्षीय छात्रा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे घर में फंदे पर मिली। छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से तंग आकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जिसने युवती को तंग किया था वही सबसे पहले उसके घर पहुंचा था और उसी ने उसके शव को फंदे से उतारा। बाद में छात्रा का मोबाइल लेकर फरार हो गया।

परिजन का आरोप है कि यही लड़का उसे लगातार परेशान करता था। उसने ही बेटी को फंदे पर टांगा। पुलिस ने युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। अब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। आजाद नगर पुलिस के अनुसार छात्रा का नाम मुस्कान पिता अजय वर्मा निवासी मूसाखेड़ी कलाली के पीछे वाली गली है। ब्यूटी पार्लर संचालिका और फुटेज में दिखा लड़का खुद छात्रा को एमवाय अस्पताल लेकर गए थे। लड़के का नाम मोंटी शुक्ला है। वह मूलत: सतना का रहने वाला है। मूसाखेड़ी में ही किराए से रहता है और जॉब करता है। वह छात्रा का मोबाइल भी ले गया है। 

वहीं छात्रा की बुआ रत्ना ने मीडिया को बताया कि लड़के घटना के पहले दो-तीन बार आया था, लेकिन मुस्कान ने दरबाजा नहीं खोला। फिर उसने किसी बच्चे को भेजा, तब भी दरबाजा नहीं खुला तो वह छोटी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा। मुस्कान के घर के पास एक दुकान में लगे कैमरे से मिले करीब 8 मिनट के फुटेज में मोंटी अकेला घर में जाते दिख रहा है। पांच मिनट बाद वह दौड़कर बाहर आता है और चिल्लाकर बोलता है कि मुस्कान ने फांसी लगा ली। यदि मुस्कान ने पहले फांसी लगाई होती तो लड़का तत्काल बाहर आता, इसलिए उस पर शंका है।

फर्नीचर का काम करने वाले पिता ने बताया कि वे दुकान और पत्नी काम पर गई थीं। बड़ी बेटी पढ़ाने और छोटा बेटा कोचिंग गया था। मुस्कान अकेली थी। मोंटी कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। उसने हम लोगों को इस बारे में बताया तो लड़के को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सुबह जब हम लोग काम पर गए थे तो वह खुश थी। बेटी ने फांसी नहीं लगाई, उसे लड़के ने फंदे पर टांगा है। मुस्कान का मोबाइल भी वही ले गया है। उसमें मोंटी के खिलाफ कई सबूत थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!