क्या सचमुच मनी प्लांट लगाने से घर में पैसा आता है

मनी प्लांट, एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर वर्ग के व्यक्ति के लिए आकर्षण का केंद्र है। करोड़पति कारोबारियों के यहां आपको मनी प्लांट मिल जाएगा और गरीब मजदूर के यहां भी किसी गमले में मनी प्लांट नजर आ सकता है। सवाल यह है कि क्या सचमुच मनी प्लांट लगाने से घर में पैसा आता है। यदि आता है तो फिर मजदूर मालामाल क्यों नहीं होता। आइए कुछ सवालों के जवाब तलाशते हैं:-

1. आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाने से धन में बढ़ोतरी होती है

जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

2. ईशान कोण में मनी प्लांट लगाने से जमा धन भी नष्ट हो जाता है

मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। 

3. मनी प्लांट से दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होता है

आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है। 

4. मनी प्लांट घर के अंदर लगाएं या बाहर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। भूलकर भी इसे बाहर न लगाएं। घर के बाहर लगाने से पौधा दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होकर सूख सकता है।

5. मनी प्लांट के हरे पत्ते उन्नति का कारक

ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी हरी-भरी तथा ऊपर की ओर जाती है, उतना ही वह उन्नतिकारक मानी जाती है। यह जितना फैलती है, उतना धन समृद्धि बढ़ती है। इसकी बेल नीचे की ओर न बढ़े, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा होता है तो व्यक्ति का विकास नहीं होता है। 

6. मनी प्लांट के पास दूसरे पौधे ना लगाएं

मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप शुक्र के शत्रु ग्रहों सूर्य, मंगल या चंद्रमा के प्रतीक वाले पौधों को मनी प्लांट के पास न रखें। 

विशेष नोट: मनी प्लांट के विषय में भारतीय ज्योतिष एवं हिंदू धर्म के ग्रंथों में कोई उल्लेख नहीं मिलता, वास्तु विशेषज्ञ जरूर मनी प्लांट को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। यही कारण है कि एक दिशा विशेष में रखने पर धन में वृद्धि होती है जबकि गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने पर घर में चोरी होने का खतरा बना रहता है। 

मनी प्लांट का वैज्ञानिक नाम 

मनी प्लांट का वैज्ञानिक नाम एपीप्रेम्नम औरिनम (Epipremnum aurenum) है। यह फैमिली  ऐरेसी का सदस्य है। मनी प्लांट को हार्ट प्लांट भी कहा जाता है क्योंकि इसकी पत्तियां हार्ट की तरह की होती हैं परंतु क्या आपने इसी आकार की ऐसी पत्तियां देखी हैं जिनका उपयोग हम खाने के रूप में करते हैं। जी हां सही समझे आप उस पौधे का नाम है अरबी। 

मनी प्लांट हवा को शुद्ध करता है

मनी प्लांट की एक और विशेषता जिसके कारण इसे घरों के अंदर लगाया जाता है। मनी प्लांट हवा में मौजूद कई प्रकार के प्रदूषकों  जैसे - एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन, फॉर्मएल्डिहाइड आदि को सोख लेता है और घर के वातावरण को शुद्ध बनाता है।
इस लेख में निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर हैं: मनी प्लांट लगाने के तरीके। मनी प्लांट कहां लगाना चाहिए। मनी प्लांट लगाने की विधि। मनी प्लांट के फायदे। मनी प्लांट कैसे लगाएं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !