INDORE: पत्नी और बेटी को 3 दिन तलाशा, शव मिलते ही फरार - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के किशनगंज थानाक्षेत्र में गुमशुदा मां व बेटी का शव पुलिस ने रविवार रात से साेमवार सुबह के बीच 12 घंटे में साेनवाय के खेत के कुएं से बरामद किया है। घटना रविवार देर रात 8 बजे करीब की है। साेनवाय-पिगडंबर में मजदूरी करने वाली नमा पति रूपसिंह व उसकी 4 साल की बेटी रानी पिता रूपसिंह शुक्रवार देर रात से गुमशुदा थे। 
 
रविवार काे महिला के मायके वालाें ने इसकी गुमशुदगी किशनगंज थाने में दर्ज करवाई। देर रात यहां कुएं के पास चप्पल मिलने के बाद शंका हुई ताे परिजन व पुलिस ने कुएं में देखा ताे बेटी का शव कुएं में मिला। जिसके बाद पुलिस काे शंका हुई ताे उन्होंने साेमवार सुबह 8 बजे से महिला के शव की तलाश में कुएं में रेस्क्यू किया। जिसके बाद सुबह महिला की शव भी कुएं से बरामद हाे गया। घटना के बाद से ही महिला का पति रूपसिंह अपने 3 बच्चाें काे लेकर गायब है। 

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चाैरसिया ने कहा गुमशुदा मां व बेटी का शव वहीं गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मर्ग कायम कर दाेनाें शवाें काे पीएम करा परिजनाें का साैंपा है। घटना के बाद से महिला का पति गायब हाेने से मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि घटना के पहले दंपती में विवाद भी हुआ था। पीएम रिपाेर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हाेगी की माैत कैसे हुई। वहीं पति की भी तलाश की जा रही है।

मृतिका के चचेरा भाई रूमा सिंह ने बताया की तीन दिन पूर्व रूपसिंह का फाेन आया की नमा व रानी नहीं मिल रहे। जिसके बाद हम धार से यहां पहुंचे। इसके बाद हमनें रूपसिंह से चर्चा की व आसपास तलाश की। इस दाैरान कुएं के पास एक चप्पल दिखी ताे मैंने उससे पूछा की यह चप्पल किसकी है। उसने कहा नमा की है और वह फिर हमें छाेड़ कर चला गया।

जिसके बाद हमने पुलिस काे सूचना देकर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर कुएं में देर रात देखा ताे बच्ची का शव मिला। इसके बाद सुबह पुलिस ने रेस्क्यू कर मेरी बहन का शव भी कुएं से निकाला। हमें आसपास के लाेगाें ने बताया की पति व पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। अब यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी हमारी नजर में शंकास्पद है। हम पूरे मामले की उचित जांच चाहते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !