GWALIOR: कांट्रेक्टर ने महिला कर्मचारी का रेप किया, पत्नी और बेटे ने पीटा - MP NEWS

0
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ठेकेदार ने खुद को पत्नी से दुखी बताकर एक युवती को जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना सिटी सेंटर के पटेल नगर की है। जब युवती से संबंध होने का पत्नी को पता लगा तो वह बेटे को लेकर पहुंची और युवती को उसके ही घर में पीट गई।    

युवती ने मामले की शिकायत रविवार रात को विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पत्नी पर भी मारपीट का मामला दर्ज किया है। शहर के गुढ़ा-गुढ़ी नाका निवासी 23 वर्षीय युवती एक ठेकेदार अजय कुमार निवासी सिटी सेंटर की कंपनी में जॉब करती थी। कुछ समय पूर्व ठेकेदार ने युवती को बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और जल्द ही उससे तलाक लेने वाला है। इसके बाद उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा और उससे शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

ठेकेदार ने करीब दो माह युवती को अपने फ्लैट में रखकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती शादी के लिए कहने लगी तो वह धमकाने लगा। अभी कुछ दिन पहले ठेकेदार गाजियाबाद चला गया और उसके बाद अपनी पत्नी व बेटे को लेकर वापस आया है। जब वह वापस आया तो युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर ठेकेदार पत्नी और बेटे के साथ उसके घर पहुंचा। यहां उसने धमकाया। इतना ही नहीं ठेकेदार की पत्नी और बेटे ने युवती को बेल्ट से पीटा। घटना के बाद पीड़ित रविवार रात को ही विश्वविद्यालय थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!