विदाई के बाद दूल्हा दुल्हन की CAR रोकी और गोली मार दी- सिरफिरा आशिक - CRIME NEWS

नई दिल्ली।
राजस्थान के सीकर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने फिल्मी स्टाइल में दूल्हा दुल्हन को गोली मार दी। उसने लड़की को धमकी दी थी कि यदि वह शादी करेगी तो उसके दूल्हे को गोली मार देगा। लड़की ने उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। सनकी लड़का शादी वाले दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। उसने विवाह समारोह संपन्न होने दिया। विदाई के बाद जैसे ही दूल्हा दुल्हन की कार मेहमानों से दूर सुनसान स्थान पर पहुंची, अपने दो साथियों के साथ लड़के ने कार को रुकवाया और दूल्हे को टारगेट करके गोली मार दी। गोली के छर्रे लड़की में भी लगे। दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना नीमकाथाना क्षेत्र के हेमराजपुरा गांव की है। बरात झूझूनुं से आई थी। तीनों आरोपी दुल्हन के गांव के नजदीक के रहने वाले हैं। तीनों विदाई के बाद से कार का पीछा कर रहे थे। जब गांव से दूर आने और भागने के लिए सही रास्ता दिखा तो दूल्हे की कार को रुकवाने की कोशिश की। जब कार नहीं रुकी तो बाइक सवार इंद्राज गुर्जर और कालू सैनी ने एक साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया। दूल्हा और दुल्हन की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि हमलावर में से एक दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था। दुल्हन को शादी नहीं करने को लेकर भी धमका चुका था। जब कोई असर नहीं हुआ तो उसने दूल्हे को मारने की ठानी। इसके लिए उसने अपने दो साथियों के साथ बीच रास्ते में कार को रुकवा लिया और दूल्हे पर देशी कट्टे से दो फायर किए। इस दौरान नजदीक बैठी दुल्हन को भी छर्रे लगे। दोनों घायल हो गए। ड्राइवर से भी मारपीट की गई।

इसके बाद तीनों आरोपी बारांधूणी मंदिर में जाकर छिप गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने फायरिंग कर दी। छर्रे पाटन थानाधिकारी के नजदीक से निकले, इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश इंद्राज गुर्जर के पैरों में गोली लगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !