BHOPAL के हर वार्ड में खुलेगा बर्तन बैंक, निःशुल्क उपयोग कर सकेंगे - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने के लिए शहर के हर वार्ड में बर्तन बैंकों की स्थापना की जाएगी। नगर निगम द्वारा इनका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ताकि लोग इनका अधिक से अधिक उपयोग कर सके। इतना ही नहीं बल्कि इनका संबंधित वार्ड में कार्यक्रमों व समारोह के दौरान लोग इन बर्तनों का उपयोग निःशुल्क उपयोग भी कर सकेंगे। निगमायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में फिलहाल दो वार्डों में बर्तन बैंक की स्थापना की गई हैं। इसमें वार्ड 45 के तहत आने वाले 10 नंबर मार्केट स्थित वाहन पार्किंग में बर्तन बैंक संचालित किया जा रहा है। दूसरा बर्तन बैंक वार्ड 46 के वार्ड कार्यालय में खोला गया है। यहां 400 बर्तन रखे गए हैं। इनका उद्देश्य यह है कि शहर के सार्वजनिक व निजी कार्यक्रमों में लोगों द्वारा प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। अधिकांश लोग डिस्पोजल व प्लास्टिक प्लेटों का उपयोग करते हैं। यह प्लास्टिक वेस्ट भी भारी तादाद में होता है। 

निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने एक सफाई व्यवस्था का कार्य भार संभालने वाली स्वास्थ्य शाखा को एक ओर निर्देश दिया है। इसमें बताया गया है कि शहर में शादी, समारोह व अन्य कार्यक्रमों में संबंधित वार्ड की टीम निरीक्षण करेगी। यदि यहां गंदगी, प्लास्टिक उपयोग, प्रतिबंधित पॉलीथिन या स्वच्छता गाइडलाइन का उल्लंघन करते मिले तो कार्रवाई भी की जाएगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !