BHOPAL में महिला पर पति के भाइयों ने एसिड फेंका, हालत गंभीर - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवारा थाना क्षेत्र में पति के भाइयों ने विधवा महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने एसिड अटैक का केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।   

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय महिला वर्तमान में शंकराचार्य नगर में अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके पति का पुश्तैनी मकान तलैया इलाके में है। जेठ और देवर महिला पर आरोप लगाते रहते हैं कि महिला ने अपने हिस्से की संपत्ति बेच दी है। जबकि महिला इससे हमेशा इंकार करती रही है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों का कई बार विवाद भी हो चुका है।

महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी बहन के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। भारत टॉकीज क्षेत्र स्थित पार्सल ऑफिस के पास उसके जेठ रूपा और देवर इतिराम ने उसके ऊपर पीछे से तेजाब फेंक दिया। इससे उसकी पीठ में तेज जलन शुरू हो गई। वह बचाव के यहां-वहां भागने लगी। इस बीच उसकी बहन का बेटा वहां पहुंचा। वह उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया। 

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा-326 (ए), 294, 34 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से दोनों को जेल भेजने का आदेश हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!