BF ने GF का रेप करने परिवारों को मनाया, सगाई की, दुष्कर्म किया और पलट गया - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। दोनों की शादी तय हो गई थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। लॉक डाउन में छुट्टी के चलते पड़ोस में रहने वाले दोनों युवक-युवती का परिचय हुआ था। उसी दौरान दोनों में बातचीत बढ़ी थी। 

एक ही जाति के होने के चलते परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने मौका देखकर युवती को हवस का शिकार बनाया और छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भी इससे पहले दोनों की बातचीत जारी थी, परंतु पड़ोस में होने के कारण ज्यादा करीब नहीं हो पाए थे। लॉक डाउन की छुट्टी के चलते दोनों में करीबी बढ़ गई थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!