सोशल वर्कर GF से 4 महीने रेप किया, सहन नहीं हुआ तो थाने पहुंची - BHOPAL NEWS

भोपाल।
 राजधानी भोपाल में एक सोशल वर्कर से उसके ही दोस्त ने ज्यादती कर दी। आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी देने से लेकर बदनाम करने तक की बात कही। इसी डर से पीड़िता आरोपी का विरोध नहीं कर पाई। अब बात बढ़ने पर उसने उसके खिलाफ छोला मंदिर पुलिस थाने में ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर करवाई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।    
  
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला मूलतः पिपरिया, होशंगाबाद की रहने वाली है। अभी वह छोला मंदिर इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उसने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले वह एनजीओ के काम से औबेदुल्लागंज गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान वहां पर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित से हुई। उनके बीच दोस्ती हो गई। उसने बताया कि उसका गौ रक्षक कमांड फोर्स है। उसने कहा कि वह संगठन को बढ़ाना चाहता है, इसलिए वह चाहता है कि वह भी इसमें काम करें। वहीं पर दोनों के नंबर एक्सचेंज कर लिए।

महिला ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने 1 अगस्त को फोन किया। बोला कि संगठन के संबंध में बात करना चाहता हूं। इसलिए वह मिलना चाहता है। अभी भोपाल आया हुआ है। सुबह 10 बजे घर पर आ गया। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर सुरेंद्र ने धमकाते हुए कहा कि जैसा कहता हूं वैसा ही करो नहीं, तो बच्चों को जान से मार दूंगा।

उसे समाज में बदनाम कर दूंगा। पहली बार दुष्कर्म करने के बाद भी डरा धमका कर उससे अलग-अलग जगह दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चों की खातिर पहले तो वह चुप रही, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती ही जा रही हैं। इसी कारण वह शिकायत करने आई है। छोला मंदिर पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्दी पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने औबेदुल्लागंज जाएगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !