भोपाल: शादी समारोह में 8 साल की बच्ची का रेप, मां मेहमानों के साथ थी, बेटी का अपहरण हो गया - MP NEWS

भोपाल
। शादी समारोह में अक्सर महिलाएं अपने बच्चों को खेलने के लिए खुला छोड़ देती है और खुद मेहमानों के साथ बातचीत में व्यस्त हो जाती हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए भोपाल में आयोजित एक शादी समारोह में 21 साल के लड़के ने 8 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया और अपने चाचा की छत पर ले जाकर उसका रेप किया। सीएसपी का कहना है कि बच्ची की हत्या भी हो सकती थी परंतु भीड़ भाड़ होने के कारण लड़के को उसे मुक्त करना पड़ा।

CSP निशातपुरा अनिल त्रिपाठी के अनुसार 8 साल की बच्ची कक्षा 2 में पढ़ती है। वह गुरुवार रात मां के साथ छोला मंदिर इलाके में बुआ के यहां शादी समारोह में आई थी। रात करीब 11:30 बजे वह मां को रोते होते हुए मिली। मां के पूछने पर उसने बताया कि एक अंकल उसे छत पर ले गए थे। उन्होंने कहा था वह टॉफी देंगे। उसके बाद उन्होंने उसके साथ गलत काम किया।

यह सुनते ही मां परिजन के साथ छोला मंदिर थाने आई। पुलिस ने बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर जब आसपास तलाश की, तो एक युवक पर संदेह हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला 21 साल का आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने पाॅस्को एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घर पर सोता मिला आरोपी अभिषेक

CSP त्रिपाठी के अनुसार आरोपी घर पर सोता मिला। पूछताछ में अभिषेक ने कबूल किया कि वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा के मकान की छत पर ले गया था। उसने दुष्कर्म किया। भीड़-भाड़ और लोगों के लगातार यहां-वहां से निकलने के कारण वह उसके बाद घर आ गया था। वह यहां अपने माता पिता के साथ रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। हालांकि अभिषेक ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो सका।

हत्या तक की संभावना थी

CSP ने बताया कि भीड़-भाड़ होने के कारण आरोपी अभिषेक बच्ची को ले गया था। उसने बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की। अगर भीड़-भाड़ नहीं होती, तो आरोपी बच्ची को मार भी सकता था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !