मलेरिया की रिपोर्ट में Plasmodium Seen or Not Seen क्यों लिखा होता है, वह तो मच्छर काटने से होता है ना - GK IN HINDI

Updesh Awasthee
यह तो हम सभी जानते हैं कि मलेरिया बुखार मच्छर के काटने से होता है। वह भी सिर्फ मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से ही मलेरिया होता है परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मलेरिया रोग फैलाने वाली मादा एनाफिलीज मच्छर भी, मनुष्य की तरह मलेरिया के रोग कारक के लिए एक पोषी (Host) है। मलेरिया का रोग कारक एक प्रोटोजोआ (प्लाज्मोडियम) है जिसका जीवन चक्र दो पोषकों में पूरा होता है। इसका पहला पोषक मनुष्य है, जिसमें अलैंगिक जनन होता है जबकि मादा एनाफिलीज मच्छर द्वितीयक पोषक है जिसमें लैंगिक जनन होता है।

प्रोटोजोआ का अर्थ है pro - primitive (पुराना) zoa -animal ( जन्तु) इसका शाब्दिक अर्थ है सबसे पुराने या साधारण प्रकार के जंतु। यह जंतु जगत का एक संघ (Phylum) है जिसमें विभिन्न प्रकार के जंतु जैसे - अमीबा, पैरामीशियम ,यूग्लीना, प्लाज्मोडियम आदि पाए जाते हैं।

मनुष्यों में प्लाज्मोडियम की 4  प्रजातियां पाई जाती हैं  इन चारों के समूह को ही मलेरिया परजीवी कहते है। ये प्रजाति हैं - 
plasmodium falciparum ( प्रत्येक 36 से 48 घंटे में बुखार आता है ) 
Plasmodium vivax ( प्रत्येक 48 घंटे बाद बुखार आता है ) 
plasmodium ovale ( प्रत्येक 48 घंटे बाद बुखार आता है ) 
plasmodium malariae ( प्रत्येक 72 घंटों में बुखार आता है ) 

अर्थात इन चारों प्रजातियों में से सबसे खतरनाक प्रजाति प्लाज्मोडियम फैलसीपैरम है, जो सीधे हमारे RBC (लाल रक्त कणिकाओं) को संक्रमित करती है। प्लाज्मोडियम फैलसीपैरम  से संक्रमित गंभीर रोगियों के रुधिर में RBC फटने लगते हैं जिसके कारण रुधिर वाहिकाओं में तथा यूरिन में हीमोग्लोबिन मुक्त होने लगता है और रोगी काले रंग का यूरिन विसर्जित करने लगता है, इसीलिए इसे ब्लैक वाटर फीवर भी कहा जाता है। 

अब दो सवाल जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है कि मलेरिया रोग का रोग कारक  causal organism) कौन है  ? 
a)  मादा एनाफिलीज मच्छर
B)  मादा क्यूलक्स मच्छर
C)  मादा एडीज मच्छरमच्छर
D) प्रोटोजोआ ( plasmodium) 

एक और सवाल मलेरिया रोग का रोग वाहक (vector) कौन है? 
A) मादा एनाफिलीज मच्छर
B )मादा क्यूलक्स मच्छर
C) मादा एडीज मच्छरमच्छर
D) प्रोटोजोआ ( plasmodium) 

यदि आपने इन दोनों प्रश्नों का सही उत्तर दिया है और आप 100% कॉन्फिडेंट है तो इसका मतलब इस पोस्ट के लेखक को उसका पारिश्रमिक मिल गया और यदि आप थोड़ा सा भी कंफ्यूज है तो कृपया दोबारा पढ़िए, इसके बाद आप कभी इस प्रश्न और उत्तर को नहीं भूलेंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

This article answers the questions listed below

  • Why Does a Malaria Report Say “Plasmodium Seen or Not Seen” If Malaria Is Caused by a Mosquito Bite?
  • Malaria Is Caused by Mosquitoes, Then Why Does the Report Mention “Plasmodium Seen or Not Seen”?
  • Malaria Report Explained: What Does “Plasmodium Seen or Not Seen” Actually Mean?
  • Mosquito Bite Causes Malaria, But What Does “Plasmodium Seen” Mean in the Test Report?
  • Why Does a Malaria Report Say “Plasmodium Seen”?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!