ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी का मराठा चेहरा बनेंगे! - MP NEWS

भोपाल
। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लिए बुरी खबर हो सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को विशेष स्थान देने का विचार किया जा रहा है। भाजपा के पास फिलहाल कोई लोकप्रिय मराठा चेहरा नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा का मराठा चेहरा बनाने पर विचार किया जा रहा है। एक विचार यह भी आया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंदौर से चुनाव लड़ाया जाए क्योंकि इंदौर से महाराष्ट्र तक मराठा राजनीति को प्रभावित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह अक्सर दावा करते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो सम्मान कांग्रेस पार्टी में मिला वह भाजपा में नहीं मिलेगा।

सुमित्रा महाजन के सन्यास के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 

भारतीय जनता पार्टी में सुमित्रा महाजन लंबे समय तक मराठा चेहरा बनी रहीं। मध्यप्रदेश में महाराष्ट्रीयन वोट बैंक जितना भी है, भारतीय जनता पार्टी के साथ नजर आया लेकिन अब सुमित्रा महाजन चुनावी राजनीति से संयास ले चुकी हैं। इसलिए संसद में सशक्त मराठा चेहरा का होना अनिवार्य है। डिसीजन नहीं हुआ है लेकिन गंभीरता से विचार किया जा रहा है कि क्यों ना ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंदौर से चुनाव लड़ा कर महाराष्ट्र तक सक्रिय किया जाए। इत्तेफाक देखिए शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे मध्य प्रदेश से थे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश में दखल खत्म हो जाएगा ? 

यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी का मराठा चेहरा बना दिया गया तो क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में उनका दखल खत्म हो जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व के सामने प्रस्ताव रखा गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश में उसी प्रकार सक्रिय रखा जाए जैसा कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान रखा गया था। दैनिक गतिविधियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल नहीं किया जाएगा। चुनाव एवं बड़े कार्यक्रमों में ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !