कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के शेष 3 साथी भी गिरफ्तार - BHOPAL NEWS

0
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में बिना अनुमति के हजारों लोगों को इकट्ठा करके विरोध प्रदर्शन करने एवं लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के शेष तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब केवल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस के अनुसार कांग्रेस विधायक किसी अज्ञात स्थान पर हैं एवं पुलिस के सामने नहीं आ रहे।

तलैया थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को मसूद के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। तलैया थाना पुलिस के मुताबिक पूर्व पार्षद शावर मंसूरी, अकील रहमान और मोहम्मद सालार को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अब इस मामले में विधायक आरिफ मसूद की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पहले ही जिला अदालत ने खारिज कर दी है। 

उल्लेखनीय है कि विधायक आरिफ मसूद ने बिना अनुमति के फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रदर्शन में हजारों लोगों को शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि "यदि भारत सरकार ने फ्रांस के खिलाफ उनके विरोध में साथ नहीं दिया तो हिंदुस्तान की ईट से ईट बजा देंगे" क्योंकि भारत और फ्रांस सरकार के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है, कांग्रेस विधायक के बयान को राष्ट्र विरोधी बताया गया।

इस मामले में पहले भोपाल पुलिस ने सिर्फ धारा 144 के उल्लंघन का मामला ही दर्ज किया था। बाद में जब पूरे देश में कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा की गई तो मसूद सहित 7 लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया। विधायक आरिफ मसूद अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!