MORENA के भाजपा नेता गजराज सिंह सिकरवार भोपाल तलब - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल तलब किया गया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया है। श्री सिकरवार का बेटा सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी था। आरोप है कि उपचुनाव में गजराज सिंह सिकरवार ने पार्टी के बजाय अपने बेटे (जो कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी था) का प्रचार किया। 

पार्टी हाईकमान तक पहुंची गजराज सिंह सिकरवार की शिकायतें

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सतेन्द्र भूषण सिंह ने पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को दिए नोटिस में लिखा है कि उप चुनाव में आपके (गजराज सिंह) द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं। आपकी शिकायतें पार्टी हाईकमान को मिली हैं। इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता में आता है। 

गजराज सिंह सिकरवार को सफाई पेश करने के लिए 7 दिन का समय दिया

आप 7 दिन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। नाेटिस में पूर्व विधायक गजराज सिंह को चेतावनी दी गई है कि प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आकर पक्ष नहीं रखा तो आपके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!