ट्रिपल सीट बाइक चला रहे छात्रों का एक्सीडेंट, दो की मौत, चार घायल - KATNI MP NEWS

Updesh Awasthee
कटनी
। उमरियापान थाना क्षेत्र के बनेहरी गांव में सोमवार को हुईं सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। एक छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि तीन छात्र सहित एक युवक अभी भी घायल है। हादसा इसलिए हुआ क्योंकि एक बाइक पर 3 छात्र सवार थे और अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया।

थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि सनकुई निवासी छात्र हर्ष पांडेय उमरियापान से परीक्षा देकर अपने भाई लोकेश पांडेय और दोस्त दिलीप श्रीवास के साथ न्यू पल्सर मोटरसाइकिल से घर रहा था। चालक युवक के हाथों मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। 

साइकिल से जा रहे बनेहरी के तीन छात्र अभिषेक, कन्हैया और सचिन भी उसकी चपेट में आ गए। बाइक सवार दिलीप श्रीवास की मौके मौत हो गई है। वहीं छात्र हर्ष पांडेय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि लोकेश पाण्डेय का जिला अस्पताल में तो बनेहरी के तीनों छात्रों का उमरियापान अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले कि जांच कर रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!