JABALPUR के अधिकारियों-कर्मचारियों के शहर से बाहर जाने पर रोक - MP NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार और धान उपार्जन के कार्य को देखते हुए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज एक आदेश जारी कर सभी विभागों के जिले में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोडऩे के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अनुमति प्राप्त किये मुख्यालय छोड़ता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का संशोधित कार्य विभाजन आदेश जारी

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने धान उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य के मद्देनजर सहायक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के मध्य संशोधित कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। 

कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे वर्तमान प्रभार के साथ-साथ अनुभाग कुण्डम का संपूर्ण कार्य प्रभार संभालेंगी। इनकी लिंक अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोशनी पांडेय को बनाया गया है।

वहीं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन वर्तमान प्रभार के साथ तहसील मझौली का उपार्जन कार्य देखेंगी। तहसील मझौली का शेष पूर्ववत कार्य कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे द्वारा ही संपादित किया जायेगा। यहां का लिंक अधिकारी रोशनी पांडेय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी होंगी। 

इसके अलावा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोशनी पांडेय को तहसील पनागर का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। यहां लिंक अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे को बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!