GWALIOR में 2.2 डिग्री गिरा तापमान, ठिठुरन वाली सर्दी शुरू होगी - WEATHER FORECAST OF GWALIOR

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में तमिलनाडु में सक्रिय चक्रवाती तूफान असर दिखा रहा है। कोहरे की वजह से सीजन में सबसे अधिक ठंडा दिन गुरुवार रहा। गुरुवार को धूप महज दो घंटे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक ही निकली। इसके पहले और बाद में पूरे दिन सूरज बादलों के बीच छुपा रहा।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

चक्रवाती तूफान तमिलनाडु तट से टकराने के बाद अब महाराष्ट्र और कर्नाटक की ओर जा रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण अंचल की ओर नमी आ रही है। इसी के कारण बादल छाए हुए हैं। ऐसे बादल दो दिन और छाए रहेंगे। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन वाली सर्दी का दौर शुरू होगा।
-डीपी दुबे, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!