जूस रेहड़ी वाले BF ने महिला मैनेजर का 5 साल तक रेप किया, FIR दर्ज - BHOPAL MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस थाने में एक प्राइवेट बीमा कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर पदस्थ 36 वर्षीय महिला ने जूस का ठेला लगाने वाले बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार मामला दर्ज कराया है। दोनों की लव स्टोरी करीब 5 साल तक चली। महिला का कहना है कि उसने शादी का वादा किया था लेकिन जब शादी की बारी आई तो यह कहकर ब्रेकअप कर लिया कि हम दोनों की जातियां अलग-अलग हैं। 

5 साल पहले एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई थी 

पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर में रहने वाली 36 वर्षीय लड़की एमपी नगर स्थित एक बीमा कंपनी में मैनेजर है। उसने बताया कि 2014-15 में उसकी पहचान कोहेफिजा के ईदगाह हिल्स में रहने वाले लव बजाज से हुई थी। वह एक परिचित के माध्यम से एक कार्यक्रम में उससे मिली थी।

5 साल तक दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बनते रहे 

उसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके घर अयोध्या नगर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पहली बार नवंबर 2015 में लव ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद वह लगातार शादी करने की बात कहता रहा। उसने यह भी छिपाया था कि वह जूस का ठेला लगाता है। 

बॉयफ्रेंड ने बातचीत करना बंद कर दिया तब मामला दर्ज कराया

अब वह शादी करने से भी इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं उससे कहता है कि उसकी जाति अलग है। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता है। उसने बातचीत करना भी बंद कर दिया है। काफी कोशिशों के बाद जब वह नहीं माना, तो उसने उसके खिलाफ एफआईआर करा दी।

लड़की रात में मामला दर्ज कराने आई, सुबह 4:00 बजे FIR दर्ज की गई

पुलिस ने बताया कि देर रात लड़की पुलिस थाने आई। उसने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है। काफी कोशिशों के बाद भी अब वह उससे शादी करने को तैयार नहीं है। उसके घर और परिवार में उसके रिश्ते के बारे में सबको पता है। अब वह संपर्क भी नहीं कर रहा है। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे इस मामले में एफआईआर की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !