BHOPAL में ओनीवाल पैराडाइज होटल में शादीशुदा लड़की से रेप, मंदसौर के व्यापारी पर मामला दर्ज - CRIME NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 26 साल की एक शादीशुदा लड़की से सोने के हार के लिए उसके प्रेमी ने रेप किया। आरोपी मंदसौर का कारोबारी है और उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से हुई थी। आरोपी ने उसे बहाने से होटल में मिलने बुलाया था। घर से अपना सोने का हार लेकर नहीं आने पर लड़की से रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। रोते हुए लड़की टैक्सी से घर पहुंची और सोने का हार लाकर उसे दिया। देर रात पीड़िता ने शाहपुरा पुलिस थाने में एफआईआर करवाई।
 
शाहपुरा पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय शादीशुदा लड़की मिसरोद थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति कुक हैं। पुलिस को बताया कि फरवरी में उसकी पहचान मंदसौर में रहने वाले देवेंद्र जोशी से हुई थी। कुछ दिन तक उनकी सोशल मीडिया पर ही बातचीत होती रही। उसके बाद फोन पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे देवेंद्र का फोन आया। उसने कहा कि वह भोपाल आ गया है। शाहपुरा के होटल ओनीवाल पैराडाइज में रुका है। तुम अपना सोने का हार लेकर यहां आ जाओ। पीड़िता के अनुसार, उसने किसी भी तरह के हार होने की बात से इनकार कर दिया।

इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार मजबूर करता रहा। उसने लोकेशन भेजकर उसे होटल बुलवा लिया। होटल में पहुंचने पर देवेंद्र ने कहा कि उसे सोने के हार की जरूरत है। अगर वह हार नहीं देती है तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता के अनुसार देवेंद्र ने उससे होटल के कमरे में रेप किया। उसने मोबाइल फोन और पर्स रख लिया। जान से मारने की धमकी दी और एक टैक्सी करके उसे घर जाने के लिए मजबूर कर दिया। घर से लाकर उसने देवेंद्र को हार दे दिया। देवेंद्र ने कहा कि वह शाम 4 बजे तक हार लौटा देगा, लेकिन उसने हार नहीं लौटाया।

महिला ने जब देवेंद्र को फोन लगाया तो देवेंद्र ने कहा कि अभी वह उज्जैन निकल गया है। 2 दिन में वहां से लौटकर हार दे देगा। इसके बाद पीड़िता ने उसे काफी गुजारिश की, लेकिन वह नहीं माना। परेशान होकर देर रात पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर देवेंद्र के खिलाफ रेप, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह महिला का पति थाने पहुंचा और उसने केस वापस लेने की बात कही। हालांकि मामला दर्ज हो चुका है। इसमें आरोपी को गिरफ्तारी भी कर लिया गया है। ऐसे में अब मामला वापस लिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेंद्र जोशी मंदसौर का रहने वाला है। वह इत्र का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में शहर-शहर घूमता रहता है। घटना के बाद वह उज्जैन निकल गया था। उसने सोशल मीडिया पर दोस्ती होकर भोपाल आकर पीड़िता से मिलने की बात बताई। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद ही वह यहां पर आया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !