केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGEGIS की टेबल जारी - EMPLOYEE NEWS

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGEGIS की टेबल जारी कर दी है। इस योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य सेवाकाल के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना है। यह बेनेफिट टेबल उन सभी कर्मचारियों के लिए है जो कि इस सेंट्रल गर्वनमेंट इम्‍पलॉयी ग्रुप इंश्‍योरेंस स्‍कीम के दायरे में आते हैं। 

कर्मचारी को इसमें योगदान देना होता है। नई टेबल जारी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। कोरोना संकट के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना से बहुत सुरक्षा मिलेगी। इस टेबल में कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय प्राप्‍त होने वाली धनराशि के बारे में सारी जानकारी मौजूद रहती है। 

CGEGIS 1980 योजना में बीमा कवर किया जाता है और यह हर कर्मचारी के लिए प्रकार से सेविंग फंड का भी काम करती है। हर तीन महीने में सरकार CGEGIS की टेबल जारी करती है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तब इस बचत कोष में जमा राशि का भुगतान उसे कर दिया जाता है।

जानिये किस टेबल में क्‍या है
टेबल नंबर 1 - 1 जनवरी 1982 से लेकर 31 दिसंबर 1989 की अवधि के बीच 10 रुपये के सबस्क्रिप्‍शन एवं 1 जनवरी 1990 के बाद से अभी तक के 15 रुपए से सबस्क्रिपशन के लिए जारी की गई है। 
टेबल नंबर 2 : उन कर्मचारियों के लिए है जिन्‍होंने हर महीने 10 रुपए सबस्क्रिपशन पर 1 जनवरी 1990 से मेंबरशिप की संशोधित दर को चुना था। यह सबस्क्रिपशन उसी समय की मान्‍य है।

14 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !