लॉकडाउन के कारण पति ने सोने का हार नहीं दिलाया, पत्नी ने सुसाइड कर लिया - INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली कारण सुनकर हैरान रह जाएंगे आप कि महिला सोने का हार मांग रही थी, पति ने लॉकडाउन का हवाला देकर कहा कि अभी हालात खराब हैं। जैसे ही सुधरेंगे मैं दिला दूंगा, पत्नी नहीं मानी, उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आजाद नगर पुलिस के अनुसार आलोक नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सारथी पति सदाशिव सेठी ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसने इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। सदाशिव ने बताया कि वह प्लंबर है। चार साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। वे मूल रूप से उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के रहने वाले हैं। सालों से यहां रह रहे हैं।  चार साल पहले पत्नी सोने का हार मांग रही थी। उसे कहा था कि 2020 में हार दिलवा देगा। इस बार लॉकडाउन लगने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई। कई जगह निर्माण काम बंद होने से उसे बिलकुल कामकाज नहीं मिल रहा था। उसने दूसरे काम करने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उसे सफलता नहीं मिली। 

घर में काफी आर्थिक तंगी आ गई थी। उसने पत्नी को काफी समझाया कि बाद में हार दिलवा देंगे, लेकिन वह नहीं मानी। उसे कुछ समय बाद मायके जाना था। इसलिए उसने धैर्य खो दिया। आखिर में उसने जहर खा लिया। जांचकर्ता एसआई एचएस मरावी का कहना है कि महिला की मौत में हार नहीं दिलाने की बात सामने आई है। अभी मायके वालों के बयान भी लिए जाएंगे। उसके बाद स्थिति साफ होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!