चॉकलेट की मजेदार कहानी: किसकी बेटी है, कब पैदा हुई, कहां बड़ी हुई और कब मिस वर्ल्ड बनी / GK IN HINDI

आज के जमाने में चॉकलेट कौन नहीं खाता। स्कूल गोइंग किड्स से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स तक चॉकलेट सबको अच्छी लगती है। कई बड़ी कंपनियों का अंतरराष्ट्रीय कारोबार चल रहा है। हर महीने हम मनुष्य सैकड़ों करोड़ रुपए की चॉकलेट खा जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं चॉकलेट का आविष्कार खाने के लिए नहीं बल्कि पीने के लिए किया गया था।

चॉकलेट का आविष्कार कहां हुआ 


चॉकलेट का आविष्कार 12 वीं शताब्दी में मेक्सिको में किया गया। यहां एक पेड़ पाया जाता था जिसे कोको (COCOA TREE) कहकर बुलाया जाता था। इस की फली का उपयोग चॉकलेट बनाने के लिए किया गया। मेक्सिको के राजा ने ना केवल इसका कारोबार किया बल्कि चॉकलेट को हायर क्लास भी दिया क्योंकि उन्होंने केवल धनवान लोगों के लिए ही चॉकलेट बनाया।

चॉकलेट सबसे पहले किस देश में लोकप्रिय हुआ 


सन 1528 में जब स्पेन ने मेक्सिको पर कब्जा किया तो मेक्सिको का राजा अपने खजाने के अलावा बहुत बड़ी मात्रा में कोको के बीज और उसकी फलियों से चॉकलेट बनाने के उपकरणों को अपने साथ ले गया। उसने स्पेन में चॉकलेट बनाने का काम शुरू किया। जल्द ही चॉकलेट स्पेन के रईसों का सबसे पसंदीदा प्रोडक्ट बन गया। 

चॉकलेट फूड नहीं बल्कि ड्रिंक था 


सन 1528 से लेकर 1819 तक दुनिया भर में चॉकलेट एक ड्रिंक के रूप में सर्व किया जाता था। यह धनवान लोगों का ड्रिंक का। लोग इसे बड़ी शान से पीते थे। मेहमान के स्वागत में यदि चॉकलेट ड्रिंक पेश किया जाए तो मेहमान अपने आप को स्पेशल फील करता था। 

चॉकलेट को ड्रिंक से फूड किसने बनाया 


वर्तमान में जो चॉकलेट आप खाते हैं उसे सबसे पहले 1819 में स्वीटजरलैंड में बनाया गया था। यहीं से चॉकलेट ने सारी दुनिया में उड़ान भरी। जी हां, स्विट्जरलैंड से उड़ान भरने वाले हवाई जहाजों में यात्रियों को चॉकलेट दिए जाते थे। धीरे-धीरे चॉकलेट सारी दुनिया में पसंद किए जाने लगे। मजे की बात तो यह है कि 40+ उम्र के लोगों के लिए बनाया गया चॉकलेट आज सारी दुनिया में -40 उम्र के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

क्या आपने कभी तीखी चॉकलेट खाई है, पढ़िए चॉकलेट मीठी कब हुई


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका में जो चॉकलेट बनाई जाती थी, वह मीठी नहीं बल्कि काफी तीखी हुआ करती थी। अमेरिकंस चॉकलेट बनाने की प्रोसेस में काफी सारे मसाले में मिला दिया करते थे। मसालों के कारण चॉकलेट स्पाइसी हो जाती थी। दुनिया में सबसे पहली बार मीठी चॉकलेट यूरोप में बनाई गई। यूरोप में चॉकलेट में शुगर और मिल्क को ऐड किया। आपको जो पसंद आती है वह चॉकलेट यूरोपियन फार्मूले पर बनाई जाती है। 

चॉकलेट के बारे में याद रखने वाली बातें हैं 



  • चॉकलेट COCOA TREE नामक पेड़ की फलियों से बनाई जाती है। 
  • सन 1529 में चॉकलेट स्पेन देश के धनवान लोगों का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक था। 
  • सन 1819 में स्विट्जरलैंड में चॉकलेट को फ्रीज करके खाने के लिए बनाया गया। 
  • अमेरिका में जो चॉकलेट बनती थी वह स्वीट नहीं बल्कि स्पाइसी होती थी। 
  • अमेरिका में चॉकलेट के अंदर मसाले मिलाए जाते थे। 
  • दुनिया में सबसे पहले यूरोप ने चॉकलेट में मिल्क और शुगर ऐड किया। इस तरह पहली बार मीठी चॉकलेट बनाई गई।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !