ग्वालियर से विकास दुबे के कनेक्शन पान मसाला व्यापारी पांडे बंधु गिरफ्तार / GWALIOR NEWS

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश में 8 पुलिस कर्मचारियों की हत्या करने के बाद देशभर में कुख्यात हो गए विकास दुबे का खात्मा किया जा चुका है। कानपुर पुलिस विकास दुबे के सभी साथियों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ग्वालियर से पांडे बंधुओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने वांटेड बदमाश शशिकांत और शिवम को शरण दी थी।

ग्वालियर से ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार कानपुर कांड में वांछित शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू और शिवम दुबे को ओम प्रकाश पांडेय निवासी भगत सिंह नगर, प्राचीन मंदिर के पास, थाना गोले का मंदिर, ग्वालियर और अनिल पांडेय निवासी सागर ताल, सरकारी मल्टी थाना गोरखपुर, ग्वालियर ने अपने यहां छिपाए रखा। दोनों के खिलाफ कानपुर नगर के चौबेपुर थाना में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अजहर इसरत, हेडकांस्टेबल संजय, कांस्टेबल प्रकाश और कांस्टेबल चंदन प्रमुख हैं।

विकास दुबे के 12 साथी अभी भी फरार

फिलहाल पुलिस ने विकास दुबे सहित 6 लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया है, वहीं 3 को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि बिकरू कांड को अंजाम देने के मामले में 21 अभियुक्तों को नामजद किया गया था जबकि 60 से 70 अन्य अभियुक्त भी पुलिस के राडार पर हैं। उन्होंने बताया कि विकास दुबे समेत 6 नामजद अभियुक्त मारे जा चुके हैं, जबकि 3 को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी ने कहा कि 21 में से 12 अपराधियों को भी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मामले में अन्य अभियुक्तों में 8 को गिरफ्तार किया गया है।

11 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

यदि कहीं कोहनी टकरा जाए तो करंट सा क्यों लगता है
पंखा चलाने से धूल उड़ती है तो फिर पंखुड़ी पर क्यों चिपक जाती है
शिवराज सिंह फेल: बाबूलाल गौर को हटाना और कमलनाथ सरकार गिराना, में अंतर समझना चाहिए था
सिंधिया के प्रिय मंत्री सिलावट ने मोदी, योगी और शिवराज को समाज का कलंक बता दिया, वीडियो देखें, खुद सुनें
भोपाल में माँ ने BF से चैटिंग करने मना किया तो इंपीरियल हारमनी की छठवीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत
जबलपुर अपर आयुक्त की बेटी के विवाह में कोरोना फैला, अब तक 10 पॉजिटिव
विकास दुबे: कार नहीं पलटती तो सरकार पलट जाती
सरकारी नोटिस का पालन नहीं किया तो FIR भी हो सकती है, पढ़िए कैसे
इंदौर में 17 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने 45 साल की ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या की
BIG NEWS! जबलपुर में पटरी पर सफलतापूर्वक दौड़ी बैटरी वाली बड़ी यात्री ट्रेन
IAS बनना है तो निबंध के साथ एक बात और याद रखें: UPSC टॉपर वैशाली सिंह ने बताया
राज्य शिक्षा केन्द्र: व्यापमं पास कर्मचारियों की फिर से परीक्षा ले रहा है
भोपाल का एक इलाका 12 से 19 जुलाई तक लॉकडाउन, कलेक्टर के आदेश
संदेशवाहक कबूतर प्राप्तकर्ता का पता कैसे खोज लेते थे, पढ़िए मजेदार रहस्य की बात
विकास दुबे: देखिए किस गाड़ी में सवार था कौन सी पलटी, शिवपुरी में तो मुस्कुरा रहा था
पहले कह रहे थे जिंदा क्यों पकड़ लिया, अब पूछ रहे हैं मर कैसे गया: गृह मंत्री मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश कोरोना: एक्टिस केस की संख्या 3500 के पार, 5 जिलों में 100 से ज्यादा

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !