भोपाल का मौसम पलट गया, लू चल रही थी, अब ठंडी हवा कंपकंपा रही हैं / BHOPAL WEATHER REPORT

भोपाल। अरब सागर के गर्भ से पैदा हुए चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का मौसम पलटकर रख दिया है। 2 दिन पहले तक लू चल रही थी, गुरूवार की शाम ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। यदि 48 घंटे यही हवाएं चलती रहीं तो लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। 

मात्र 36 घंटें में गर्मी से सर्दी तक पहुंच गया भोपाल

बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तपिश भी गायब थी। शाम से देर रात तक हल्की बारिश होती रही। 2 से 7 किमी ऊंचाई पर छाए बादलाें से बरसी बूंदाें के कारण शहर में माैसम ठंडा हाे गया सारी रात बारिश होती रही और गुरूवार की सुबह मौसम में से गर्मी गायब थी। गुरूवार शाम तक भोपाल में ठंडी हवाएं चलने लगीं थीं। कूलर पूरी तरह से बंद हो गए। 2 दिन पहले भोपाल का तापमान 40 के आसपास था, गुरूवार शाम 20 डिग्री तक पहुंच गया। 

माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बुधवार शाम से देर रात तक शहर के कई इलाकाें में बूंदाबांदी हुई। शहर में इतनी ठंडक हाे गई थी कि सुबह 8:30 से दाेपहर 3:30 बजे तक 7 घंटे में तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का इजाफा ही हाे सका था। रात करीब 8 बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इससे तलैया, गिन्नौरी छावनी, मंगलवारा, शाहजहांनाबाद और नए शहर के रचना नगर, गौतम नगर में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही।

सुबह से दोपहर तापमान बढ़ने के बजाए घट गया

बुधवार काे घुली ठंडक के कारण पारे की चाल सीजन में सबसे धीमी रही। सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक तीन घंटे में तापमान बढ़ने के बजाय 2.2 डिग्री कम हाे गया था। शाम होते-होते बादल छा गए और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम में ठंडक घुल गई। मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई।

पिछले साल 3 जून को पारा 45.3 डिग्री पर था

इस बार जून इतना ठंडा है कि दिन का तापमान 12.5 डिग्री कम है। पिछले साल 3 जून को दिन का तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जून मई से भी ज्यादा तपा था। सीजन का सबसे ज्यादा तापमान भी जून के पहले पखवाड़े में रहा था।

12 दिन पहले चालू हो गया नगर निगम का कंट्रोल रूम

तूफान के कारण बारिश की चेतावनी को देखते हुए नगर निगम का आपातकालीन कंट्रोल रूम 12 दिन पहले चालू हो गया है। आमतौर पर यह कंट्रोल रूम 15 जून से शुरू होता है लेकिन निगमायुक्त युक्त बी विजय दत्ता ने इसे तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। मुख्य आपातकाल नियंत्रण कक्ष का मुख्यालय फायर ब्रिगेड, फतेहगढ़ रहेगा। कंट्राेल रूम के नंबर  2542222, 2540220 एवं 2701401 जारी किए हैं।

04 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

छतरपुर में युवा कर्मचारी ने CMO की पत्नी को गोलियां मारीं, घटना के समय दोनों घर में अकेले थे
दुनिया में जब रेजर नहीं थे, लोग सेविंग कैसे करते थे
CBSE 12th EXAM NOTIFICATION जारी, यहां पढ़िए
SSC EXAM 2020 DATE घोषित, शेड्यूल जारी / SSC EXAM 2020 TIMETABLE
शिवलिंग गोल होते है, फिर आधी परिक्रमा क्यों करते हैं
सिंधिया के सवाल पर तोमर ने कहा: भाजपा किसी को पचाने में सक्षम है
राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद के बहाने शिवराज सिंह के गाल पर तमाचा मारा
बर्फ ठंडी होती है, फिर उसमें से भाप क्यों निकलती है
मध्य प्रदेश के 16 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी
PNB सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए बुरी खबर
आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है
भोपाल में देह व्यापार अनलॉक, 5 लड़कियों के साथ सीहोर का किसान गिरफ्तार
जबलपुर में DTH की छतरी ने ली महिला की जान
जब खून लाल है तो नसों का रंग नीला क्यों होता है
धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी, क्या आप जानते हैं
भोपाल में लॉकडाउन 5.0 मिली छूट का परिणाम: 3 दिन में 145 नए कोरोना पॉजिटिव
दिवालिया बैंक में पैसा डूब जाता है तो क्या लिया गया LOAN भी नहीं चुकाना पड़ता
भारत के TOP-10 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं है
मध्य प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स अपनी लोकेशन भेजें: उच्च शिक्षा विभाग
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !