मध्य प्रदेश के 45वें जिले में कोरोना, 4 जिलों में स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल / MP CORONA BULLETIN 16 MAY 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के 52 में से 45 जिलों में कोरोनावायरस का इन्फेक्शन दर्ज किया जा चुका है। आज 45 जिले उमरिया में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के छोटे जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इन्फेक्शन तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 

मध्य प्रदेश कोरोनावायरस आज की रिपोर्ट 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 16 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में आज कुल 5828 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 119 सैंपल रिजेक्ट हो गए। शेष बचे 5709 सैंपल मैसेज 195 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह औसत 3.41 है, जो संतोषजनक है। हमेशा की तरह आज भी इंदौर में सबसे ज्यादा 79 पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के इंफेक्शन से 4 लोगों की मौत हो गई और 32 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 

मध्य प्रदेश के 4 जिलों में हालात आउट ऑफ कंट्रोल 

इंदौर-भोपाल में स्थितियां नियंत्रण में आ रही है परंतु मध्य प्रदेश के 4 जिले ऐसे हैं जहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 
उज्जैन में आज फिर 12 पॉजीटिव कुल संख्या 296 हो गई है। आज 2 लोगों की मृत्यु हुई और मरने वालों की संख्या 47 हो गई। 
बुरहानपुर में 27 पॉजिटिव मिले और इसी के साथ कुल संख्या 149 हो गई जिनमें से 9 लोगो की हो चुकी है। 
खंडवा में आज 15 पॉजिटिव मिले और इसी के साथ कुल संख्या 96 हो गई है जिनमें से 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
ग्वालियर में आज 12 पॉजिटिव मिले इसी के साथ कुल संख्या 48 हो गई। ग्वालियर में आज एक मरीज की मृत्यु हुई। यह पहला मामला है जब ग्वालियर में कोरोनावायरस के इंफेक्शन के कारण किसी मरीज की मृत्यु हुई है। 

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस आज तक 

99677 सैंपल की जांच की गई। 
4790 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
243 मरीजों की मृत्यु। 
2315 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 
2232 अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन (एक्टिव केस)। 

विशेष नोट: यदि आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो किसी भी डॉक्टर के पास जाने से पहले कृपया शासकीय संजीवनी दिल्ली हेल्थ सेवा का उपयोग करें। इनका टोल फ्री नंबर है 1800 103 7378


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!