गुड न्यूज़: ग्वालियर से दूसरा कोरोना पॉजिटिव 100% फिट, अस्पताल से डिस्चार्ज, मप्र में अब तक 25 डिस्चार्ज, 264 की हालत में सुधार

ग्वालियर। इंदौर में डॉक्टर पंजवानी के निधन की दुखद खबर के बाद कोरोना वायरस के कहर से संबंधित एक अच्छी खबर आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती किए गए अशोक कुमार अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए एवं उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

इंदौर के अलावा शेष मध्य प्रदेश में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं 

मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा शेष मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। ग्वालियर में शुरुआत के दिनों में पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं एवं उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। शिवपुरी में भी दोनों मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक डिस्चार्ज कर दिया गया है दूसरा आज कर दिया जाएगा। भोपाल में भी मरीजों के स्वस्थ होने की दर संतोषजनक है। जबलपुर से उत्साहजनक समाचार हैं। 8 पॉजिटिव मामले थे। सभी स्वस्थ हो रहे हैं। सिर्फ इंदौर शहर के रहने वाले या फिर आसपास के जिलों से इंदौर में इलाज कराने आए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की मृत्यु के समाचार सर्वाधिक मिले हैं। 

दिनांक 8 अप्रैल तक की स्थिति 

कुल मरीजों की संख्या 341 
कुल मृतकों की संख्या 24 (इंदौर 16, उज्जैन 5, खरगोन एक जो इंदौर के अस्पताल में था और छिंदवाड़ा एक जो इंदौर से आया) 
गंभीर मरीजों की संख्या: 28 (सभी इंदौर में)
कुल डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या: 25 
तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या: 264 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !