इंदौर में TI कोरोना संदिग्ध, थाने में हड़कंप | INDORE NEWS

इंदौर। कोरोना वायरस की चपेट में आने के शक में शहर के एक थाना प्रभारी को चार दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रखा। इसके बाद अरविंदों अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के बीमार होने से स्टाफ और सहयोगी डरे हुए हैं। टीआई को आइसोलेट कर दिया गया है। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पश्चिम जिले में पदस्थ टीआई पिछले दिनों नमकमंडी में चल रहे धरने में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। चार दिन तक वह निजी अस्पताल में भर्ती रहे। सर्दी-खांसी बढ़ने पर अधिकारियों को शक हुआ और आनन-फानन में सांवेर रोड स्थित बड़े अस्पताल भिजवाया। उन्हें आइसोलेट किया गया और जांच नमूने भिजवाए गए। 

बताया जाता है कि पहले वह सामान्य मौसमी बीमारी समझ रहे थे। लेकिन बाद में कोरोना के संकेत दिखाई देने लगे। इस खबर के बाद थाने में हड़कंप मच गया। अब यहां लगातार सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कई पुलिसकर्मी अन्य जांच भी करवा रहे हैं। टीआई के बैचमेट व गश्त करने वाले पुलिस अधिकारी भी डरे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद आईजी विवेक शर्मा मिलने पहुंचे। टीआई की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी तो उनकी पत्नी की से चर्चा कर उनको क्वारंटाइन कराया।

शहर के 21 इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। नूरानी नगर, लिंबोदी मेन रोड, चंदन नगर (स्कीम 71), रानीपुरा, स्नेह नगर (सपना-संगीता रोड), मनीष बाग, मैपल वुड (निपानिया), टाटपट्टी बाखल, दौलतगंज (रानीपुरा), दौलतगंज (सिलावटपुरा), दौलतगंज (हाथीपाला), दाऊदी नगर (खजराना), खातीवाला टैंक, श्रीनगर कांकड़, कोयला बाखल, अरिहंत अस्पताल (गुमाश्ता नगर), चंद्रपुरी कॉलोनी (मूसाखेड़ी), अहिल्या पल्टन, रविनगर, आजाद नगर, एमआर-9 और श्रीराम कॉलोनी। सोमवार को नॉर्थ हाथीपाला निवासी 42 वर्षीय पुरुष, रविनगर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, आजादनगर निवासी 53 वर्षीय पुरुष, श्रीराम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, एमआर-9 निवासी 35 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

30 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

फिर पुराने ट्रैक पर चल पड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्या फिर से ठोकर खाएंगे 
अंग्रेजी का सबसे लंबा और हिंदी का सबसे छोटा शब्द कौन सा है, क्या आप जानते हैं 
MP VIMARSH PORTAL 9th-11th EXAM RESULT DIRECT LINK यहां देखें
ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, 'तत्पर हूँ' से क्या तात्पर्य है, कृपया स्पष्ट कीजिए 
BSNL ने 6 लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए
सर्जरी के बाद डॉक्टर टांका लगाने कौन सा धागा यूज करते हैं 
यदि भोपाल में जरूरतमंदों को भोजन की जरूरत है तो यहां क्लिक करें
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !