कमलनाथ ने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह की सुरक्षा हटाई | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में पॉलीटिकल क्राइसिस के बाद सीएम कमलनाथ अब उन सभी भाजपा नेताओं को टारगेट कर रहे हैं जो कांग्रेस या सहयोगी दलों के विधायकों के संपर्क में थे। सबसे पहले विश्वास सारंग सुरक्षा गार्ड हटाया फिर विधायक संजय पाठक का 20 साल पुराना सिक्योरिटी गार्ड बदल दिया गया। और अब मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है। 

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा क्यों मिली थी 

भाजपा नेता, विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के समय सभी कार्यकर्ताओं का भोपाल में एनकाउंटर हुआ था। खुफिया सूचनाएं आई थी कि आतंकवादी संगठन गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह की हत्या कर सकते हैं। इसी के चलते भूपेंद्र सिंह को विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। 

अब नरोत्तम मिश्रा की बारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक एवं विश्वास सारंग के नाम का खुलासा किया था। यह पांच भाजपा नेता कांग्रेस विधायक एवं अन्य सहयोगी विधायकों को दिल्ली ले गए थे। भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक के प्राइवेट चार्टर्ड विमान में बसपा विधायक श्रीमती रामबाई को दिल्ली लेकर गए थे। सबसे पहले विश्वास सारंग पर छोटी कार्रवाई हुई फिर विधायक संजय पाठक की दो खुदा ने सील कर दी गई। अब भूपेंद्र सिंह की सुरक्षा हटा दी। यानी अगला नंबर नरोत्तम मिश्रा का है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!