कमलनाथ किसी के दबाव में नहीं आते, मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा: मंत्री डॉ. गोविंद सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ कभी किसी के दबाव में नहीं आते। मंत्रिमंडल में विस्तार की बातें सिर्फ अफवाह है ऐसा कुछ नहीं होगा। 

मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का बयान आया है कि पहले भी दो विधायक संपर्क में थे। अभी भी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी के दबाव में नहीं आते हैं। विधायक को संतुष्ट करने के लिए कमलनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार की बात को गोविंद सिंह ने सिरे से खारिज किया और कहा कि यह सब बेवजह की अटकलें हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल का कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के राजनीतिक तनाव से संबंधित कुछ खास हेडलाइंस 

  • श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान हुआ तो सरकार संकट में आ जाएगी। 
  • कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा राज्यपाल से मिले शिवराज सिंह चौहान को निष्कासित करने की मांग। 
  • भाजपा विधायक संजय पाठक ने वीडियो जारी करके कहा कि मैं ना तो सीएम हाउस गया और ना ही कमल नाथ से मिला।
  • कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने यदि इस्तीफा दिया है तो वह स्पीकर से मिलने क्यों नहीं आए: मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का सवाल 
  • कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग से दबाव में इस्तीफा दिलवाया गया है: मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 
  • दिग्विजय सिंह ने कहा कमलनाथ सरकार 100% सुरक्षित है। 
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को आपात स्थिति में दिल्ली से भोपाल बुलवाया था। 
  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी मंत्रियों से भोपाल में रहने के लिए कहा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!