जबलपुर में कोरोना संदिग्ध मरीजों के घर के बाहर लगेगी तख्ती | JABALPUR NEWS

जबलपुर। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक में संदिग्ध मरीजों को घर पर ही क्वारंटाइन करने का निर्णय किया है। संदिग्ध लक्षण मिलने पर थ्रोट स्वाब के नमूनों की जांच कराई जाएगी। होम आइसोलेशन वाले संबंधितों के घर के सामने क्वारेंटाइन होने की सूचना लगाई जाएगी। इसके लिए भोपाल की तर्ज पर निर्धारित प्रारूप की तख्ती बनवाई जा रही है। 

जबलपुर में 6 पॉजिटिव मरीज एनएससीबी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया हैं। निगेटिव रिपोर्ट वाला एक अन्य मरीज अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है। 3 संदिग्धों के नमूने सोमवार को जांच के लिए एनआइआरटीएच भेजे गए थे। इसमें एक पॉजीटिव और निगेटिव है। निगेटिव रिपोर्ट वाले अभी निगरानी में है।17 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने और चौबीस घंटे निगरानी में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें 14 दिन तक घर में क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश। 

08 संदिग्ध चरगवां रोड स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के आइसोलशेन सेंटर में भर्ती है। इसमें पॉजीटिव 40 वर्षीय कर्मचारी की पत्नि बेटा और बहू शामिल है। - 03 संदिग्धों को घर पर आइसोलेटेड किया गया है। ये रविवार को पॉजीटिव मिले सेल्समेन के परिजन है। इन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए है। 04 संदिग्ध विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए हैं। इसके लिए अलावा विदेशों से आए कुछ लोगों को भी जांच के लिए ढूंढ़ा जा रहा है।

02 वार्ड मेडिकल कॉलेज में खाली कराएं गए हैं। यहां संदिग्धों को क्वारेंटाइन रखा जा सकेगा। 150 बिस्तर तक मेडिकल अस्पताल में आइसोलेशन के लिए एक्सटेंशन करने की व्यवस्था। 02 सौ बिस्तर के आइसोलेशन सेंटर के लिए रेलवे और मिलेट्री अस्पताल को चिन्हित किया। 150 बिस्तर अभी चरगवां रोड स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में आइसोशलेशन के लिए हैं। 150 और बिस्तर जरुरत पडऩे पर निजी मेडिकल कॉलेज में और बढ़ाने की व्यवस्था है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !