Google Map पर यह 5 फीचर बड़े काम के हैं, क्या आप जानते हैं

दुनिया में ज्यादातर लोग नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स मोबाइल एप्लिकेशन (google maps mobile application) का उपयोग करते हैं लेकिन एक बड़ा अनुपात है जो इसके सभी फीचर्स (all important features) के बारे में नहीं जानते। वह केवल एक स्थान से दूसरे स्थान का रास्ता पता करते हैं। गूगल मैप्स पर कई ऐसे काम के फीचर्स (useful features of Google Map) है, जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी दूसरे देश में गए हैं तो गूगल मैप्स किसी जगह (जैसे- कैफे या रेस्तरां) का नाम ट्रांसलेट कर देगा। ऐसे में कैब बुक करना या फिर नेविगेट करना बेहद आसान है। हम आपको 5 ऐसे ही फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं:

स्थानों के नाम और एड्रेस ट्रांसलेट करें 

यदि आप दुनिया की किसी ऐसी जगह पर है जहां आपकी भाषा का उपयोग नहीं किया जाता। तो यह फीचर आपकी लाइफ को कंफर्टेबल और फूल बना देगा। इस फीचर की मदद से गूगल मैप आपको अपनी भाषा में दिखाई देने लगेगा। मान लीजिए आप किसी ऐसे देश में हैं जहां दुकानों के नाम किसी दूसरी भाषा में गूगल मैप्स पर दर्ज किए गए हैं तो इस फीचर की मदद से आप उनके नाम अपनी भाषा में पढ़ पाएंगे। इस तरह पब्लिक प्लेसेज और जगहों को पहचानना आसान हो जाता है। लैंग्वेज टूल इस्तेमाल करने के लिए किसी भी जगह को इंग्लिश में या अपनी भाषा में सर्च करें और उसपर टैप करें, इसके बाद जगह के नाम के बगल स्पीकर आइकन दिखेगा। इसपर टैप कर आप सुन पाएंगे कि जगह का नाम कैसे बोला जाता है।

अपना वीइकल का आइकन कस्टमाइज करें

फिलहाल यह फीचर केवल आईफोन पर मिलता है। अगर आप ब्लू ऐरो आइकन मैप पर देख-देखकर थक चुके हैं और कुछ नया चाहते हैं तो वीइकल आइकन सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें आप लाल रंग की सिडान और यलो रंग की एसयूवी में से किसी एक को चुन सकते हैं। ऐसे में मैप पर अपनी लोकेशन देखना आसान हो जाएगा क्योंकि नीले रंग के ऐरो की जगह आपको कार या एसयूवी मैप पर चलती दिखेगी।

गूगल मैप्स फूड ऑर्डर करें

आपको लंच के लिए बाहर जाने के बजाय घर बैठे फूड ऑर्डर करना पसंद है तो इसके लिए भी गूगल मैप्स की मदद ली जा सकती है। मैप्स की ओर से DoorDash, Postmates, Delivery.com, Slice और ChowNow जैसी सर्विसेज की मदद से फूड डिलीवर किया जाता है। इसके लिए मैप्स पर जाकर किसी रेस्तरां का नाम सर्च कीजिए और Order Online पर टैप करिए। इसके बाद Delivery ऑप्शन चुनकर आप पसंदीदा डिश कार्ट में ऐड कर सकते हैं और ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद चेकआउट कर आप ऑर्डर प्लेस कर पाएंगे।

दो जगहों के बीच की दूरी नापें

अगर आप मैप पर किन्हीं दो जगहों के बीच की दूरी पता करना चाहते हैं तो गूगल मैप में इसके लिए भी ऑप्शन मिलता है। आप डेस्कटॉप के अलावा फोन पर भी इस फीचर का इस्तेमाल करके फीट और किलोमीटर में दो जगहों के बीच की दूरी पता कर सकते हैं। PC पर मैप्स इस्तेमाल कर रहे हों तो स्टार्टिंग पॉइंट पर राइट क्लिक करें और Measure distance सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको उस पॉइंट तक जाना होगा, जहां तक की दूरी पता करना चाहते हैं। इसी तरह अगर स्मार्टफोन पर मैप्स इस्तेमाल कर रहे हों तो भी एक पॉइंट पर टैप करके दूसरे तक की दूरी पता की जा सकती है। 

इस्तेमाल करें इनडोर मैप्स

किसी बड़े एयरपोर्ट पर सही जगह पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब आप किसी नए एयरपोर्ट पर हों। ऐसे में गूगल मैप्स की मदद से आप नए टर्मिनल्स के रास्ते भी खोज सकते हैं। गूगल मैप्स आपको आसपास के गेट्स, रेस्तरां, शॉप्स और लाउंज के बारे में जानकारी दे देगा। इसके लिए आपको गूगल मैप्स पर टर्मिनल का नाम सर्च करना होगा और इसे जूम करके आप अलग-अलग फ्लोर की आउटलाइन और मैप भी देख सकते हैं। बड़े मॉल्स और ऐसी बाकी जगहों पर भी यह फीचर मिलता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !