DGP ने कोरोना ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों को सैल्यूट किया, मैसेज दिया (वीडियो देखें) | MP NEWS

भोपाल। टोटल लॉकडाउन और कोरोना वायरस के दौरान आम जनता जितनी निंदा मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार की कर रही है उससे कहीं ज्यादा प्रशंसा पुलिस कर्मचारियों की हो रही है। पुलिस कर्मचारी केवल अपना विभागीय दायित्व नहीं निभा रहे बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के डीजीपी श्री विवेक जौहरी ने ऐसे सभी पुलिस कर्मचारियों को सैल्यूट किया है। 

एक वीडियो जारी करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ मध्य प्रदेश पुलिस श्री विवेक जौहरी ने पुलिस के सभी कर्मचारियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनके साहस और जज्बे को सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नियमानुसार मास्क बदलते रहे। बार-बार हैंड वॉश करें एवं अपनी वर्दी की धुलाई हर रोज करें। डीजीपी ने कहा है कि इस मामले में उनके वरिष्ठ अधिकारी उनकी मदद करेंगे। डीजीपी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग, संक्रमण की रोकथाम के लिए काम करने वाले दूसरे कर्मचारी एवं प्रेस के कर्मचारियों के साथ नरमी से पेश आएं। पत्रकार हर हाल में उपयोगी है चाहे वह हमारी व्यवस्थाओं की निंदा क्यों न करता हो।

क्यों चर्चा में है मध्य प्रदेश पुलिस 


मध्य प्रदेश पुलिस के जवान टोटल लॉक डाउन के दौरान हर मोड़ पर तैनात हैं। कोरोनावायरस के खौफ में जबकि डॉक्टर्स लोगों का इलाज करना बंद कर चुके हैं। जनसेवा के लिए जान देने की बात करने वाले सभी नेता घरों में दुबक गए हैं तब ऐसी स्थिति में केवल पुलिस कर्मचारी हैं जो आम जनता से ना केवल संपर्क में है बल्कि उनकी मदद कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारी केवल धारा 144 का पालन नहीं करवा रहे बल्कि परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। कई बार तो एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तरह लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रहे हैं। भूखे लोगों को भोजन करा रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस की एक नई छवि बन कर सामने आई है। निश्चित रूप से ऐसे सभी जवानों को सैल्यूट किया ही जाना चाहिए।


28 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़ी गईं खबरें

CRPC की धारा 144 का उल्लंघन करने पर IPC की धारा 188 के तहत FIR क्यों होती है
'पास आउट' का सही अर्थ, 'अकॉर्डिंग टू मी' का मतलब क्या होता है 
टोटल लॉक-डाउन में पैसा कैसे कमाए, यहां पढ़िए 
VVIP कारों की प्लेट पर नंबर क्यों नहीं होते, कोई लॉजिक है या अकड़ दिखाने के लिए, पढ़िए
यदि पेट्रोल को इंडक्शन कुकर पर उबाला जाए तो क्या होगा, पढ़िए 
MP VIMARSH PORTAL 9th-11th EXAM RESULT DIRECT LINK यहां देखें
मध्यप्रदेश में शराब की दुकान मामले में शिवराज सिंह का यू-टर्न 
CORONA को खत्म करने महुआ के पेड़ से देवी प्रकट हुई, अफवाह उड़ी, मेला लगा, प्रशासन सोता रहा 
मप्र लॉकडाउन: कलेक्टर/एसपी के नाम संशोधित गाइडलाइन
मध्य प्रदेश कोरोना बुलेटिन: इंदौर-उज्जैन गंभीर, भोपाल-शिवपुरी चिंताजनक, जबलपुर-ग्वालियर कंट्रोल

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !