अमूल दूध की सप्लाई किसी भी हालत में बंद नहीं होगी, चिंता ना करें: एमडी | COVID19 NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। जनता कर्फ्यू के चलते लोग दूध एवं सब्जियों की जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। R S Sodhi Managing Director of GCMMF ltd (AMUL) ने बयान जारी करके कहा है कि अमूल दूध की सप्लाई किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी। जनता कर्फ्यू के दिन भी जारी रहेगी। कृपया किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। 

अपने बयान में अमूल दूध के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोडी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि जनता कर्फ्यू दिनांक 22 मार्च 2020 को लोग घरों पर रहेंगे इसलिए दूध और दूसरे अमूल उत्पादों की बिक्री ज्यादा होगी। हम इसके लिए तैयार हैं। हमारे पास किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारे पास यह सूचना भी आई है कि एक अफवाह लोगों को परेशान कर रही है। लोगों को लग रहा है कि जनता कर्फ्यू के दिन अमूल दूध की सप्लाई नहीं होगी इसलिए वह पहले से ही दूध खरीद कर स्टार्ट कर रहे हैं। हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जनता कर्फ्यू के दिन दूध की सप्लाई होगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!