कोरोना वायरस: 5 मरीज अस्पताल से भागे, पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन | CORONA INDIA NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस से पीड़ित 5 मरीज नागपुर के एक अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह सभी मरीज नागपुर के मायो अस्पताल में भर्ती थे। सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह सभी मरीज जब तक लोगों के बीच में रहेंगे, हर क्षण लोगों के लिए जानलेवा बने रहेंगे। इन पांच मरीजों के कारण कोरोना का संक्रमण कई इलाकों में फैल सकता है। 

दिल्ली में एन-95 मास्क नहीं मिल रहा

दिल्ली: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क खरीदते लोग। यहां मास्क खरीदने आए एक युवक ने बताया कि बाज़ार में एन-95 मास्क नहीं मिल रहा है और अगर मिल भी रहा है तो उसके दाम बहुत ज्यादा हैं। 

भारत सरकार के अनुसार अब तक मरीजों की संख्या 83

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बताया गया है कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 83 है। स्वाभाविक रूप से यह संख्या काफी ज्यादा होगी क्योंकि एक आम धारणा है कि सरकारी आंकड़े ऐसे मामलों में हमेशा 10% होते हैं। यदि ऐसा है तो यह वाकई चिंता का विषय है। भारत में करुणा वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 1000 के आसपास होने वाली है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!