हाईस्कूल परीक्षा: दो प्रश्न निरस्त, 2 शिक्षक सस्पेंड | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2020 के सामाजिक विज्ञान के पेपर में कश्मीर से संबंधित विवादित सवाल के मामले में दोनों प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं और विवादित प्रश्न के लिए जिम्मेदार दो व्याख्याता नितिन सिंह जाट और रजनीश जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। 

मध्यप्रदेश शासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा 2020 के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न-पत्र में भारत के मानचित्र में जोड़ी मिलाओ प्रश्न में आजाद कश्मीर का उल्लेख का किया गया है जो विसंगतिपूर्ण एवं आपत्तिजनक है। आयुक्त, लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने इस गंभीर लापरवाही के लिये व्याख्याता नितिन सिंह जाट और रजनीश जैन को निलंबित कर दिया है। दोनों व्याख्याता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन 90 अंकों के आधार पर किया जाएगा

व्याख्याता नितिन सिंह जाट शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायसेन इस प्रश्न-पत्र के पेपरसेटर और रजनीश जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर मॉडरेटर थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इन दोनों प्रश्नों को निरस्त कर दिया गया है तथा प्रश्न-पत्र का मूल्यांकन 90 अंकों से किया जायेगा। इस संबंध में मूल्यांकन अधिकारियों को प्रथक से निर्देश जारी किये जा रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!